क्राइमछत्तीसगढ़
Trending

VIRAL : रायपुर में आरक्षक की हिंसा का वीडियो वायरल, भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की…

बेवजह लड़के को पुलिस आरक्षक ने ज्यादा थप्पड़, हुए दूसरे थाने में अटैच

BREAKING : रायपुर से हाल ही में एक सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक आरक्षक एक युवक को थप्पड़ जड़ते हुए रोड में गिराकर मारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी एक्टिव मोड पर आई और पंडरी थाना का घेराव किया घेराव कर कांस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की ।

क्या है पूरा मामला, जानिए ?

पीड़ित गोपाल दास डेहरिया ने बताया कि वह सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है 12 मार्च की रात 9 – 10 बजे वह विज्ञान भवन के पास अपने भाई की चाय की दुकान पर खड़ा था वही होली के दौरान पुलिसकर्मी सड़क पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त पर थे इसी दौरान पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने भाई की दुकान पर खड़ा था तब पुलिस गाड़ी दुकान के सामने रुकी और उससे आरक्षक मनीष साहू उतारे और युवक से तू तड़क से बात करने लगा फिर गाली-गलौज भी करने लगा साथ ही गाल पर थप्पड़ भी जड़ दिए पीड़ित पिटाई का कारण पूछता रह गया पर आरक्षक थप्पड़ जड़ता रहा पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मी उसे उठाकर जबरन गाड़ी में बैठने लगे पर वह डर गया और वहां से भाग निकला पुलिस की पिटाई से युवक के हाथ पैर और सीने पर गंभीर चोटे आई है ।

थाने में नहीं हुई एफआईआर दर्ज

पीड़ित, गोपाल दास ने बताया कि पुलिस की मारपीट के बाद वह अपने परिजन और दोस्तों के साथ थाने पहुंचा वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को सारी घटना विस्तार से बताइए साथ ही लिखित में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत भी दी इसके बावजूद थाने में कोई भी FIR दर्ज नहीं की गई इसके अलावा युवक का मेडिकल भी नहीं कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button