TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : छत्तीसगढ़ी कलाकारों के अपमान पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

चक्रधर समारोह से स्थानीय कलाकारों को हटाए जाने के खिलाफ गुरुघासीदास चौक से कलेक्टोरेट तक रैली, सरकार पर छत्तीसगढ़िया विरोधी होने का आरोप

BREAKING NEWS : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला रायपुर ने प्रदेश के छत्तीसगढ़ी कलाकारों के सम्मान में आज गुरुघासीदास चौक (घड़ी चौक) से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकालते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पार्टी ने स्थानीय कलाकारों को चक्रधर समारोह से बाहर रखने और प्रदेश से बाहर के कलाकारों को मंच देने पर कड़ी नाराजगी जताई।

स्थानीय कलाकारों के साथ भेदभाव का आरोप

ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों को पहले कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनके नाम हटा दिए गए। यह न केवल अपमानजनक है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खिलाफ भी है।

पार्टी नेताओं के तीखे बयान

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू ने प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़िया विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि जब मंच अपने ही कलाकारों के लिए नहीं होगा, तो संस्कृति की रक्षा कैसे होगी?

महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग ने कहा कि कलाकारों में सरकार के इस रवैये के प्रति भारी आक्रोश है और पूरे प्रदेश में विरोध की तैयारी हो रही है।

पार्टी की उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने दो टूक कहा कि,

“स्थानीय कलाकारों के सम्मान की लड़ाई लंबी है और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी इसे पूरी ताकत से लड़ेगी।”

पार्टी की मांगें:

  • चक्रधर समारोह और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए

  • कार्यक्रमों की योजना में पारदर्शिता लाई जाए

  • प्रदेश से बाहर के कलाकारों को आमंत्रित करने की नीति पर पुनर्विचा किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button