BREAKING :रायपुर,। राजधानी के सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में एक कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में सुरेश मिश्रा ने 262 मतों के बड़े अंतर से आलोक तिवारी पर जीत दर्ज कर अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह सचिव पद पर राजकुमार दीक्षित ने रज्जन अग्निहोत्री को पराजित कर चुने गए। इनके अलावा 19 कार्यकारिणी सदस्य भी मतदान से ही चुने गए। इनमें नौ महिलाएं श्रीमती नीता अवस्थी, आभा बाजपेयी, निशा पाण्डेय, सुनयना शुक्ला, राधा तिवारी, शीतल मिश्रा, सुधा शुक्ला, और सुनयना मिश्रा भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रमोद मिश्रा, आशीष बाजपेयी, उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा, संगम तिवारी, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, प्रसून दीक्षित, रितेश अवस्थी, गौरव शुक्ला भी शामिल हैं। इन निर्वाचन पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाण्डेय ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दिया है।
Related Articles
Check Also
Close




