SURAJPUR BREAKING : आफिस में बुलाकर BAD टच करता था, हेडमास्टर सस्पेंड…
www.news82express.in
BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना सामने आरही है जिसमे हेडमास्टर बच्चो को ऑफिस में बुला कर BAD टच करता था बताया जा रहा है की हेडमास्टर मो. रउफ पिछले एक साल से कक्षा 6वीं से 8वीं तक की 9 छात्राओं से अश्लीलता करते आ रहा है। हेडमास्टर से प्रताड़ित होकर छात्राओं ने 24 मार्च को टोल फ्री नंबर-109 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक्शन हुआ है।
जानिए कैसे हुआ खुलासा ?
बतादे की स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्राओं को GOOD टच और BAD टच की जानकारी दी गई थी। छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका को हिम्मत कर हेडमास्टर की शिकायत की।इस दौरान शिक्षिका ने छात्राओं को 109 टोल फ्री नंबर के बारे में बताया, जिसमें छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही प्रशासन तुरंत एक्टिव मोड में अ गया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने तुरंत जांच टीम बनाई। इस टीम में 3 अधिकारियों को शामिल किया गया। जिसमें सूरजपुर SDM शिवानी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल शामिल थे। 3 सदस्यीय टीम मिडिल स्कूल पहुंची। इस दौरान पीड़ित छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने अपनी आपबीती बताई।
जांच के बाद संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश.

