BREAKING: सावन माह के पवित्र अवसर पर महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा जी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू जी ने आज सादर उपस्थिति दर्ज कराई।
विधायक साहू ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेते हुए विधिपूर्वक रुद्राभिषेक एवं हवन में आहुतियाँ दीं और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं समग्र मंगल की कामना की।



