TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

EXCLUSIVE NEWS : रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के वायरल पोस्टर्स से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने किया विरोध, जांच की मांग..

न्यूड पार्टी’ के नाम पर शहर की छवि खराब करने की साजिश, कांग्रेस ने जताई गंभीर आपत्ति

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित ‘न्यूड पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे इन्विटेशन पोस्टर्स में 21 सितंबर को रायपुर में एक पार्टी के आयोजन का दावा किया जा रहा है, जिसमें अश्लीलता की खुलेआम बात की जा रही है।

वायरल पोस्टर्स में पार्टी को ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे नाम दिए गए हैं। इन पोस्टर्स में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी में शराब और नशीले पदार्थों की उपलब्धता के भी संकेत दिए गए हैं।

कांग्रेस नेता ने जताई आपत्ति

इस विवादास्पद मामले पर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कड़ा विरोध जताते हुए सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा,

“इन आयोजनों को किसका संरक्षण प्राप्त है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी… 21 सितम्बर का यह आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।”

कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि वे इस मामले को लेकर रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मिलकर पूरे मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें संरक्षण कौन दे रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी सतर्कता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन विज्ञापननुमा पोस्टर्स को देखते हुए रायपुर पुलिस और साइबर सेल भी हरकत में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित पोस्टर्स की जांच की जा रही है और आयोजकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि इस तरह का कोई आयोजन वास्तव में हो रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button