TRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

EXCLUSIVE :रायपुर में पहली बार गरबा क्लासेस: नागरा ब्रदर्स  के साथ इस नवरात्रि कीजिए गरबा का धमाकेदार स्वागत…

11 दिवसीय गरबा वर्कशॉप में मिलेगा पारंपरिक और ट्रेंडिंग स्टेप्स का संगम, हर उम्र के लिए खास मौका – प्री गरबा सेलेब्रेशन और रास गरबा में होगा धमाल

रायपुर |  रायपुर वासियों के लिए इस नवरात्रि एक खास तोहफा लेकर आ रहे हैं प्रोफेशनल कोरियोग्राफर जसपाल सिंह नागरा, नागरा ब्रदर्स और सनी नागरा, जो पिछले 10 वर्षों से दुर्ग-भिलाई में अपनी गरबा वर्कशॉप्स के ज़रिए हजारों लोगों को गरबा की पारंपरिक और ट्रेंडिंग शैलियों से रूबरू करा चुके हैं। अब पहली बार यह जोड़ी अपनी पूरी टीम के साथ रायपुर में गरबा की रंगीन रौनक बिखेरने आ रही है। उनकी टीम में नितिन नामदेव और ऋषिका जैसे अनुभवी डांस ट्रेनर्स भी शामिल हैं, जो हर प्रतिभागी को गरबा के बारीक स्टेप्स और डांस तकनीकों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग देंगे।

यह 11-दिवसीय गरबा वर्कशॉप केवल डांस सीखने का मंच नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जहाँ फिटनेस, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पारंपरिक गरबा स्टाइल्स के साथ-साथ यहां फ्यूजन और ट्रेंडिंग स्टेप्स भी सिखाए जाएंगे, ताकि हर उम्र के प्रतिभागी आत्मविश्वास से मंच पर दमकें।

वर्कशॉप की शुरुआत 11 सितम्बर 2025 से होगी, और दो प्रमुख स्थलों पर बैच संचालित होंगे – पहला, उपलक्ष्य रिसॉर्ट के सामने, शाम 3 बजे से 7 बजे तक, और दूसरा, लक्ष्मण डांस स्कूल, आनंद नगर, तेलीबांधा, रायपुर में।

वर्कशॉप पूरा करने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा एक खास मौका – फ्री पासेस के साथ भाग लें 21 सितम्बर को मैग्नेटो मॉल में प्री गरबा सेलिब्रेशन, और 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होने वाले हरिभूमि रास गरबा 2025, होटल ग्रैंड नीलम, वीआईपी रोड रायपुर में!

इस पूरे इवेंट का संचालन कर रहे हैं अनिलजोत सिंगहानी और आयोजन का समन्वय कर रही है नागरा ब्रदर्स की कोरियोग्राफी टीम जिनका कहना है कि यह आयोजन रायपुर के लिए न सिर्फ डांस का अवसर होगा, बल्कि संस्कृति और उत्सव को नए अंदाज में जीने का अनुभव भी बनेगा।

आयोजन तिथि :

11 सितम्बर 2025 से प्रारंभ (गुरुवार से)

समय (टाइमिंग):

  • 3:00 PM से 7:00 PM
    👉 स्थान: शंकर नगर (Shankar Nagar)

  • 7:00 PM से 10:00 PM
    👉 स्थान: तेलीबांधा (Telibandha)

     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button