धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन, 13 जून को रायपुर में होंगे अधिवक्ता पंकज त्रिपाठी…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : राजधानी रायपुर में सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टिविटी ग्रुप की बैठक रविवार, 10 मई 2026 को आयोजित की गई। यह बैठक होटल बावर्ची में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की।

बैठक में समाज को संविधान के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंकज कुमार त्रिपाठी (प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं संविधान विशेषज्ञ, लखनऊ) का व्याख्यान 13 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम वृन्दावन हॉल में शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन के दौरान सोशल एक्टिविटी ग्रुप के सभी सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संविधान की जानकारी को आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर दिया।

बैठक में विशेष रूप से सुरेश मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार ओझा, गिरजाशंकर दीक्षित, सुमन मिश्रा, बबीता मिश्रा, प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा, श्रीकांत अवस्थी, कनकलता मिश्रा एवं वाय. के. मिश्रा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button