Educationछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

EDUCATION : छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला स्कूलों का शनिवार का टाइम टेबल: जानें नई समय सारणी…

राज्य सरकार ने शनिवार को स्कूल संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया है।

BREAKING NEWS :  राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्कूलों के संचालन समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार के दिन के लिए नई समय सारणी जारी कर दी गई है, जिसे पूरे प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली में संचालित स्कूलों का समय अलग-अलग होगा। एक पाली में संचालित सभी स्कूल शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। वहीं, दो पाली में संचालित स्कूलों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेंगी, जबकि उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह नई समय-सारणी केवल शनिवार के दिन पर लागू होगी और बाकी के सभी नियम व निर्देश पहले की तरह यथावत रहेंगे। इस बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा, समय प्रबंधन और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button