CG : बिजली चोर – गद्दी छोड़, फिर सड़कों पर युवा कांग्रेस उतरी…
बिजली पर बवाल, जनता बेहाल

BREAKING : रायपुर।लगातार बढ़ती बिजली दरों और आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।कुछ दिन पहले ही युवा कांग्रेस ने “बिजली चोर – गद्दी छोड़” के नारे के साथ राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ज़ोरदार आंदोलन किया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया था।
अब इसी कड़ी में युवा कांग्रेस ने बढ़ते बिजली बिल और बिजली चोरी के मुद्दे पर जनता को जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की है।
यह अभियान रायपुर शहर की चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा, जहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से संवाद करेंगे और उन्हें बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करेंगे।युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम जनता की जेब पर सीधा प्रहार किया है। “जहां पहले रोशनी का वादा था, अब अंधेरे में जनता है,” उन्होंने कहा।
नेताओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली दरों में राहत नहीं दी गई और कटौती पर लगाम नहीं लगी, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
“हम जनता की आवाज़ हैं, अब हर मोहल्ले से उठेगा सवाल — बिजली बिल क्यों बेकाबू हुआ हाल!”
— युवा कांग्रेस, रायपुर



