
रायपुर | राजधानी रायपुर स्थित मित्तल हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मरीजों व परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत क्लेम लेने के बावजूद मरीजों से अतिरिक्त कैश वसूली किए जाने के कई मामले सामने आए हैं।परिजनों का दावा है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिल की माँग करने पर बिल उपलब्ध नहीं कराया जाता, और जब वे कार्रवाई की मांग करते हैं तो उन पर दबाव बनाया जाता है। कुछ शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें “धमकाने” की कोशिश की गई।मामले से जुड़े परिजनों के अनुसार, हाल ही में एक बड़ी शिकायत तब सामने आई जब एक मरीज के परिवार ने भुगतान संबंधी पारदर्शिता की माँग की। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने कथित तौर पर बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की।




