
रायपुर ( न्यूज 82 एक्सप्रेस) : सोना-चांदी: India Bullion and Jewellers Association के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,362 की तेजी के साथ ₹1,58,428 पर पहुंच गया। वहीं चांदी ₹15,236 उछलकर ₹2,65,550 प्रति किलो पर जा पहुंची। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग से कीमतों को समर्थन मिला है।
शेयर बाजार: घरेलू बाजार में भी सकारात्मक माहौल रहा। BSE Sensex 480 अंक (0.58%) की बढ़त के साथ 83,295 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 142 अंक (0.55%) चढ़कर 25,713 के स्तर पर पहुंच गया। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी का रुझान प्रमुख रहा।
एशियाई बाजार: एशिया में भी तेजी का असर दिखा। KOSPI 0.65% और Hang Seng Index 2.53% की बढ़त के साथ बंद हुए।
अमेरिकी बाजार: 20 फरवरी को अमेरिकी बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए। Dow Jones Industrial Average 230 अंक चढ़ा, NASDAQ Composite 0.90% और S&P 500 0.69% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

