BREAKING : गोयल ग्रुप ने निभाया सामाजिक दायित्व, भानुप्रतापपुर कॉलेज को भेंट किए कबड्डी मैट…
गोयल ग्रुप ने निभाया सामाजिक दायित्व, भानुप्रतापपुर कॉलेज को भेंट किए कबड्डी मैट

BIG BREAKING : भानुप्रतापपुर | क्षेत्र में संचालित श्री बजरंग आयरन ओर माइंस (गोयल ग्रुप) द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन निरंतर किया जा रहा है। समूह ने खदान क्षेत्र के आसपास के समाज के समग्र विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे उनकी सामाजिक सरोकारों के प्रति गंभीरता स्पष्ट होती है।
इसी कड़ी में, गोयल ग्रुप ने विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी के मांगपत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, भानुप्रतापपुर महाविद्यालय के खिलाड़ियों को कबड्डी प्रैक्टिस मैट प्रदान किए। यह पहल खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान हो रही असुविधाओं से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र ठाकुर एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील “बबला” पाढ़ी ने गोयल ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सहायता अत्यंत आवश्यक है, और गोयल ग्रुप ने सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है।”
महाविद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी पूरे महाविद्यालय की ओर से गोयल ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय उपस्थिति:
इस कार्यक्रम में वीरेंद्र ठाकुर, मौहान मंडावी, सुनील “बबला” पाढ़ी, विजय धमेचा, हितेश तिवारी, के.सी. घोषाल, रवि तिवारी एवं अतुल जैन समेत महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


