BIG BREAKING : गौ माता की रक्षा के लिए गौ सेवक आदेश सोनी ने कटी अपनी उगली,सरकार को सीधे चेतावनी, देखे वीडियो….
आदेश सोनी का बलिदान — गौमाता को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिलाने और अवैध गौ-तस्करी रोकने की उठी मांग

BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर में गौसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता आदेश सोनी ने आज एक गंभीर कदम उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। लंबे समय से अवैध गौ-तस्करी और गौमाता की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद करने वाले आदेश सोनी ने अपनी एक उंगली काटकर सरकार को सीधी चुनौती दी।
आदेश सोनी ने कहा कि “सरकार कभी नहीं सुधरेगी, जब तक गौमाता की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते।”
पिछले कई महीनों से वे निरंतर गौमाता की सेवा, संरक्षण और भोजन-पानी की व्यवस्था में निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक यात्रा भी निकाली थी और सरकार से यह मांग रखी थी कि गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा दिया जाए।
उनकी इस मांग को लेकर वे लगातार सरकार से गुहार लगा रहे थे, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने यह दर्दनाक कदम उठाया।
आदेश सोनी की यह निस्वार्थ सेवा और त्याग समाज में एक बड़ा संदेश दे रही है। वे वर्षों से अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और गौमाता की रक्षा के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं।
गौसेवक आदेश सोनी का यह त्याग सरकार के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि अब गौमाता की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस एवं निर्णायक कदम उठाए जाएं।
पूरी वीडियो,


