CG EXCLUSIVE : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्किंग विवाद—एक साल बाद भी शुल्क सूची में अपडेट नहीं…
रायपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क विवाद, एक साल बाद भी वेबसाइट पर अपडेट नहीं

BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन विवाद खड़े हो रहे हैं। यह पूरा विवाद दरअसल पार्किंग शुल्क वसूली और प्रबंधन की पारदर्शिता से जुड़ा है।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने अगस्त 2024 में पार्किंग शुल्क में बदलाव किया था। पहले जहाँ 30 मिनट तक के लिए शुल्क 20 रुपये था, वहीं संशोधन के बाद इसे 30 रुपये कर दिया गया। किंतु आश्चर्य की बात यह है कि लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर पार्किंग शुल्क का यह नया चार्ट अपडेट नहीं किया गया है।
इसी अस्पष्टता और लापरवाही के चलते यात्री और पार्किंग प्रबंधन के बीच आए दिन बहस और विवाद की स्थिति बनती रहती है। यात्रियों को जानकारी के अभाव में शुल्क को लेकर संदेह रहता है, वहीं पार्किंग ठेकेदार लगातार यात्रियों के गुस्से का सामना करने को मजबूर हैं।
News82Express की टीम ने इस मुद्दे पर पार्किंग ठेकेदार से बात की। ठेकेदार ने साफ़ कहा कि वह लगातार यात्रियों की नाराज़गी और विवाद का सामना कर रहे हैं, जबकि शुल्क में बदलाव का निर्णय एयरपोर्ट प्रबंधन का है। टीम ने जब इस विषय पर पड़ताल की तो यह तथ्य सामने आया कि एक साल बीतने के बावजूद वेबसाइट पर नया पार्किंग शुल्क चार्ट प्रकाशित नहीं किया गया है।
सवाल यह उठता है कि जब एयरपोर्ट अथॉरिटी आए दिन बैठकों और मीटिंगों में व्यस्त रहती है, तो क्या यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता से जुड़े इतने अहम मुद्दे पर चर्चा और कार्रवाई करने के लिए उनके पास समय नहीं है? यह स्थिति न केवल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है बल्कि यात्रियों के बीच असंतोष और अविश्वास को भी जन्म देती है।
वेबसाइट में प्रकाशित शुल्क :

नया पार्किंग शुल्क संसोधन के बाद :


