BREAKING NEWS : हाहालद्दी में ओजोन दिवस पर गोयल ग्रुप ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…
गोयल ग्रुप माइंस प्रबंधन ने बच्चों को ओजोन परत संरक्षण के प्रति किया जागरूक

BREAKING : दुर्गुकोंदल| :ग्राम हाहालद्दी स्थित गोयल ग्रुप के लौह अयस्क माइंस प्रबंधन द्वारा ओजोन दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन” के तहत मेड़ो माध्यमिक शाला के बच्चों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें ओजोन परत के संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया।प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें ओजोन परत के क्षरण और उसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।इस अवसर पर गोयल ग्रुप के माइंस प्रबंधन की ओर से रवि तिवारी, संजू साहू और अंकुर गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय परिवार से प्राचार्य हेमन्त श्रीवास्तव, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।माइंस प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, विशेषकर ओजोन परत की रक्षा के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी देना। कार्यक्रम के दौरान ओजोन परत की भूमिका, उसके संरक्षण के उपायों और वैश्विक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस प्रकार, गोयल ग्रुप द्वारा आयोजित यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, बल्कि पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।

