BIG BREAKING :राजधानी रायपुर में अंधेरे से जूझी जनता, बिजली विभाग बेखबर…
जनता की गुहार News82Express तक पहुँची

BIG BREAKING : रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडीयू नगर क्षेत्र के लोग बीती रात से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। 27 अगस्त की रात करीब 3 बजे से इलाके की बिजली गुल हो गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि 28 अगस्त की सुबह 10 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हुई।
इतनी लंबी कटौती के बावजूद न तो किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और न ही उपभोक्ताओं के कॉल का जवाब दिया। लोगों का कहना है कि फोन पर लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन A.E. और J.E. जैसे ज़िम्मेदार अधिकारी फोन उठाना तो दूर, जवाब देना भी उचित नहीं समझते।
गर्मी और उमस के बीच लोग पूरी रात बेहाल रहे। इससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हुए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिजली विभाग का रवैया बेहद लापरवाह है।
लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि “जब बिजली विभाग लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी कर रहा है, तब सेवा की गुणवत्ता में सुधार क्यों नहीं हो रहा? आखिर जनता कहाँ जाए, जब शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है?”
गुस्साए लोगों ने कहा कि विभाग के अधिकारी तो मानो ‘कतपुतली’ बनकर रह गए हैं, जो न तो समस्याओं का समाधान करते हैं और न ही उपभोक्ताओं से संवाद।
थकी-हारी और परेशान जनता ने आखिरकार अपनी गुहार News82Express तक पहुँचाई और कहा कि अब मीडिया के माध्यम से ही उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचेगी।
