HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS :रायपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ…

रायपुर जिले में शिशु संरक्षण माह की शुरुआत, बच्चों को मिलेगी आयरन और विटामिन-ए की खुराक”

BREAKING : एम.सी.एच. अस्पताल कालीबाड़ी में आज शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुनील सोनी ने छोटे बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाकर किया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री मनोज वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी, एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रभा बंजारे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

अभियान की अवधि व व्यवस्था

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह 29 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक संचालित होगा।

* प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप उपलब्ध कराया जाएगा।

* बच्चों को सप्ताह में दो दिन (मंगलवार एवं शुक्रवार) 1 मि.ली. आयरन सिरप पिलाया जाएगा।

विटामिन-ए का महत्व

टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी ने बताया कि 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक तुरंत पिलाई जाएगी।

* विटामिन-ए बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

* न्यूमोनिया एवं डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को कम करता है।

*रतौंधी जैसी बीमारी से भी बचाव करता है।

नप्रतिनिधि का संदेश 

मुख्य अतिथि विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से आई.एफ.ए. सिरप (आयरन-फोलिक एसिड) की खुराक देने से खून की कमी दूर होती है तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है।

जिले का लक्ष्य

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने जानकारी दी कि रायपुर जिले में यरन फोलिक एसिड (आई.एफ.ए.) का लक्ष्य 2,42,931 ,विटामिन-ए का लक्ष्य 2,29,435 बच्चों का है।

इन दोनों लक्ष्यों को आगामी एक माह में पूर्ण करने का संकल्प लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button