BREAKING NEWS :प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस..
रायपुर में ठेले पर पकोड़े तलकर किया अनोखा विरोध, बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा

BREAKING NEWS: रायपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर शहर युवा कांग्रेस ने इस दिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। रजबंधा मैदान में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को रचनात्मक ढंग से उठाया।
प्रदर्शन के दौरान एक एमबीए छात्र के वेश में कार्यकर्ता ठेले पर पकोड़े तलते नज़र आए। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब देश के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं, तो उन्हें मजबूरी में छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। यह प्रदर्शन मोदी सरकार के उस वादे पर सवाल उठा रहा था जिसमें करोड़ों नौकरियों के अवसर देने की बात कही गई थी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पूर्व AICC सचिव श्री विकास उपाध्याय, वार्ड पार्षद शेख मुशीर, रायपुर शहर युवा कांग्रेस की सह प्रभारी दीक्षा पांडेय सहित अनेक युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केंद्र सरकार की रोजगार नीति की आलोचना करते हुए युवाओं की दशा को देश के लिए चिंताजनक बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ रही हताशा और बेरोजगारी के मुद्दे को सरकार और समाज के सामने लाना था। युवा कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की असफलताओं को उजागर करते रहेंगे।



