HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING: सड़क दुर्घटना में सुरक्षित लौटे मंत्री, जन्मदिन पर मिली दूसरी जिंदगी का तोहफ़ा….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

रायपुर(न्यूज़ 82 एक्सप्रेस) :राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री जी स्वयं कार में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुँचे और स्थिति पर काबू पाया। कार को नुकसान पहुँचा है, परंतु मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जन्मदिन पर हादसा, कार्यकर्ताओं में चिंता.

गौरतलब है कि मंगलवार को मंत्री श्री जायसवाल का जन्मदिन भी था। जन्मदिन के दिन हुए इस हादसे की खबर ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की धड़कनें तेज कर दीं। लेकिन जैसे ही उनके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई, सभी ने राहत की सांस ली और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

चालक हिरासत में, जांच जारी.

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button