BIG BREAKING : वायरल पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोना डे और मुकुल गेन विवादों में…
News82express

BREAKING : रायपुर। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोना डे और मुकुल गेन इन दिनों एक वायरल पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि इसमें हिंदुओं की आराध्य देवी माता काली का अपमान किया गया है। इस पोस्ट को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है।
मामले को लेकर बजरंग दल रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि हिंदू देवी-देवताओं के प्रति इस प्रकार का अनादर किया जाता है, तो बजरंग दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विजेंद्र वर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस तरह की सामग्री समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने प्रशासन से मामले में कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।
इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की है,फिलहाल इस मामले में संबंधित इन्फ्लुएंसर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


