TRENDINGछत्तीसगढ़वायरल ख़बरें
Trending

BASTAR : माड़ बचाओ अभियान की सफलता, 16 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ…

आत्मसमर्पण नीति 2025 की सफलता: माओवाद से मुख्यधारा की ओर ऐतिहासिक कदम

BREAKING : राज्य सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा “नियद नेल्ला नार योजना” ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का माहौल बनाया है। सुरक्षाबलों के निरंतर प्रयासों और “माड़ बचाओ अभियान” के प्रभाव से ₹70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा की राह पकड़ी है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने हेतु ₹50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत सभी निर्धारित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह घटना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का स्पष्ट प्रमाण है। वर्ष 2025 में अब तक जिले के कुल 192 माओवादी आत्मसमर्पण कर लोकतांत्रिक मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button