छत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

केंद्रीय मंत्रियों से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला समेत भारत सरकार के विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, जनहित और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा।अग्रवाल ने , केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार तथा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की।

बैठकों में उन्होंने छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, दवाओं एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विषयों, किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता, सामाजिक कल्याण एवं वंचित वर्गों के हित, महिला एवं बाल संरक्षण तथा राज्य में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, वन संपदा और युवा मानव संसाधन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। इन क्षमताओं को केंद्र की योजनाओं और नीतियों से जोड़कर प्रदेश में रोजगार, निवेश और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति दी जा सकती है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि “छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष लगातार उठाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करना मेरी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है। हमारा प्रयास है कि केंद्र की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करे।”उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, कृषि, उद्योग और रोजगार जैसे विषय सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य के बेहतर समन्वय के माध्यम से ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button