TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING : खबर प्रकाशित करने पर मिली पत्रकार को जान से मरने की धमकी,सुने वायरल ऑडियो…

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : राजधानी रायपुर से लगे हुए खरोरा के एक पत्रकार एवं खरोरा प्रेस क्लब उपाध्यक्ष वक़ार आलम को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बतादे पत्रकार ने आरोप लगाया है कि मोबाइल नंबर 9243845004 से आए एक फोन कॉल में खुद को शशांक सिंह ठाकुर बताते हुए एक व्यक्ति ने गंभीर धमकी दी।पत्रकार के अनुसार, फोन करने वाले ने कहा, “मैं पैसे लेकर गेम बजाता हूं, जिसकी रिकॉर्डिंग वायरल है। अगला नंबर तेरा है। बहुत पत्रकारिता करने का शौक चढ़ा है। मेरा नाम शशांक सिंह ठाकुर है, बिलासपुर का हूं और रायपुर में वॉल फोर्ट सिटी में रहता हूं। आ, तेरा भी गेम बजाऊंगा।”

पत्रकार का कहना है कि इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है उन्होंने इस घटना को अपनी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस व्यवस्था लागू है। ऐसे में एक पत्रकार को खुलेआम जान से मारने की कथित धमकी मिलने की घटना कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है।

सुने वायरल ऑडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button