HEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING: AIIMS रायपुर पार्किंग में ठेकेदार की मनमानी, मरीजों से गुंडागर्दी के आरोप, प्रशासन मौन…

News82express

BREAKING : राजधानी रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) की पार्किंग व्यवस्था शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई इस पार्किंग को करीब तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अव्यवस्थाएं कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पार्किंग शुरू होने के बाद से ही रोज़ नए-नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें खुद मरीजों और उनके परिजनों द्वारा बनाया गया है। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्किंग स्टाफ का व्यवहार आम लोगों के साथ बेहद असभ्य है और कई बार तो गुंडों जैसी हरकतें भी सामने आई हैं।

आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी शुरू से ही मरीजों से बदसलूकी कर रहे हैं, मनमानी वसूली कर रहे हैं और विरोध करने पर धमकाने से भी नहीं चूकते। हैरानी की बात यह है कि पार्किंग परिसर में जो हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया गया था, वह भी ठेकेदार का गलत लिखा हुआ था। इस संबंध में मरीजों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं। जब एक पत्रकार ने मौके पर जाकर इन तमाम खामियों को देखा और लगातार मिल रही शिकायतों को प्रमुखता से उजागर किया, तब आनन-फानन में पार्किंग प्रबंधन ने वहां प्रदर्शित मोबाइल नंबर बदल दिया।

इसके बावजूद अब तक AIIMS प्रशासन की ओर से पार्किंग ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button