BREAKING : रायपुर में फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन के सहारे नौकरी का आरोप…
news82express

BREAKING : रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने जिला समन्वयक (District Coordinator) की नौकरी हासिल करने के लिए एडिटिंग के माध्यम से कथित रूप से फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट तैयार कर जमा किया और पिछले लगभग तीन महीने से Uni Source Service Pvt. Ltd. कंपनी में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार, परितोष कश्यप नामक व्यक्ति कचना-सड्डू, रायपुर का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने नौकरी के लिए फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट तैयार कर कंपनी में जमा किया। यह कंपनी रायपुर जिले की सभी शराब दुकानों में मैनेजर एवं अन्य स्टाफ की सप्लाई का कार्य करती है।
बताया जा रहा है कि पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब उसके आधार कार्ड में दर्ज पते और पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट में उल्लेखित थाने का मिलान किया गया। जांच के दौरान आधार कार्ड का पता और पुलिस वेरिफिकेशन में दर्शाए गए थाने की जानकारी अलग पाई गई। आरोप है कि व्यक्ति ने कचना-सड्डू निवासी होने के बावजूद नौकरी के लिए *पंडरी थाना, रायपुर* से पुलिस वेरिफिकेशन कराया हुआ दर्शाया।
मामले की जानकारी थाना प्रभारी को मिलने के बाद उन्होंने तत्काल आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिस वेरिफिकेशन उनके थाने से नहीं किया गया है। आरोप है कि पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट एडिट कर फर्जी तरीके से तैयार किया गया है।
फिलहाल यह मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कथित फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर नौकरी कैसे मिली और दस्तावेजों का सत्यापन किस प्रकार किया गया। मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
फ़र्ज़ी पुलिस वेरिफिकेशन

पुलिस द्वारा जारी नोटिस

आरोपी का आधार कार्ड




