श्रीराम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस चंद्खुरी ने फूंका मोदी का पुतला…
news82express

BREAKING : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के तत्वाधान में भारी संख्या में कांग्रेसियों द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर दान/चंदा प्रकरण में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के संबंध में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने कि मांग करते हुए आवाज बुलंद कि।
विदित हो कि, संपूर्ण भारत में कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रीराम मंदिर में हुए कथित चंदा (चढ़ावा) चोरी के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जा रहा इसी संदर्भ में चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव जी के नेतृत्व में मंदिर हसौद जिला-रायपुर अंतर्गत भारी संख्या में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन कर ट्रस्टी के मुख्य पदाधिकारी चंपत राय एवं अनिल मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने कि मांग करते हुए नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर मुख्य चौक से नवीन तहसील तक पैदल मार्च करते हुए तहसीलदार एवं क्षेत्री थाना प्रभारी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत सौंपा गया।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों द्वारा बतलाया गया कि, अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हुए दान चोरी और गबन के प्रकरण को लेकर उनके द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा इसी तारतम्य में मंदिर हसौद में भी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज किए जाने हेतु शिकायत पत्र बनाकर दिया गया।
कांग्रेसियों ने अपने उद्बोधन में नगरवासियों को अवगत कराया कि हाल ही में सामने आए तथ्यों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीराम मंदिर को प्राप्त दान राशि और चढ़ावे में भारी हेराफेरी और चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका गंभीर संदेह के घेरे में है।इन दोनों पदाधिकारियों पर दान राशि के दुरुपयोग और सुरक्षा में भारी लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे देश भर के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को भारी ठेस पहुँची है। मीडिया रिपोर्टों और एसआईटी (SIT) की जांच में भी लापरवाही की बात सामने आने के बाद, इन्हें ट्रस्ट के पदों से इस्तीफा देना पड़ा है।
जिसे लेकर आरंग विधानसभा के मंदिर हसौद में कांग्रेसियो का उग्र आंदोलन देखने को मिला सभी कांग्रेसियों द्वारा एक स्वर में उक्ताशय के संबंध में जनभावनाओं और उपलब्ध साक्ष्यों को संज्ञान में लेते हुए, चंपत राय (पूर्व महासचिव) और डॉ. अनिल मिश्रा (पूर्व सदस्य) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता/बीएनएस (BNS) की उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाने कि मांग को लेकर अपना आवेदन सौंपा गया है।
इस उग्र प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर, महासविच रेखाराम पात्रे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, खिलावन निषाद,जिला सचिव प्रवीण सिंह,पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी,जिला पंचायत सदस्य हेमंत कश्यप,पार्षदगण अधि.अनुज मिश्रा, एवं भारी संख्या में कांग्रेसियों कि उपस्थिति रही।


