
रायपुर। शहर के गुढ़ियारी क्षेत्र में स्थित बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के प्रदेश कार्यालय में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में डूबा नजर आया। सामूहिक रूप से किए गए सुंदरकांड पाठ से परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस आयोजन में खास तौर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।
सुंदरकांड पाठ के पश्चात गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शिष्य मंडल के जिला प्रभारी कुलदीप शर्मा, सह प्रभारी योगेश शर्मा ,कुशाग्र सोलंक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कई महिला श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।


