सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर की बढ़ी मुश्किलें, 14 तक न्यायिक रिमांड पर…
www.news82express

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर अपराधी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि रूबी तोमर अपने छोटे भाई रोहित सिंह तोमर संग करीब 151 दिनों से फरार था।
रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद आज आरोपी को विशेष न्यायालय (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फरारी के दौरान उसने किन-किन जगहों पर शरण ली और किन लोगों की मदद ली थी।
पुलिस लगातार छोटे भाई रोहित तोमर का पता लगा रही है साथ ही अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रोहित तोमर को भी धर दबोचा जाएगा।

