क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING : दिशा कॉलेज में चल रहे फेयरवेल पार्टी के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच बवाल,3 घायल जाने क्या है पूरा मामला..

WWW.news82express.in

BREAKING : राजधानी के सरस्वती नगर इलाके में स्थित दिशा कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों के साथ ढाबे में बातचीत के दौरान कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू किया और बाद में उसे गालियां देते हुए मारपीट की।

                                               क्या है पूरा मामला ?

मामला 8 अप्रैल की रात का है, मैग्नेटो मॉल के पास एक निजी होटल में दिशा कॉलेज का फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था उसी दौरान आरोपी पक्ष वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर बहस करने लगा। पीड़ित ने बताया कि कॉलेज के टीचर और अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया, लेकिन कुछ देर बाद फिर वही युवक लौटे और करीब 10:10 बजे रात को उसे जबरन बाहर बुलाकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की।

FIR में नामजद युवकों पर गंदी गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसके चेहरे और मुंह में गंभीर चोट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button