क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

JCP प्रमुख अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित,जाने पूरा मामला…

News82express

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विवादित टिप्पणी मामले में जेसीपी प्रमुख अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

विवादित टिप्पणी के मामले में दर्ज एफआईआर के बाद से ही अमित बघेल फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

रायपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। बघेल द्वारा सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणी के कारण मामला दर्ज हुआ है, जिसके बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से दूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button