TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BREAKING NEWS : खरोरा खड़ में गौमाता की जालसाज हत्या और मोजो मशरूम विवाद पर गरजी जनता, जबर गोहार सभा में उभरा छत्तीसगढ़िया अस्मिता का स्वर…

बरसते पानी में भी उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

BREAKING NEWS : रायपुर जिला ग्रामीण के खरोरा खड़ में हुई गौमाता की जालसाज हत्या और मोजो मशरूम कंपनी तथा उमा श्री राइस मिल से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर जबर गोहार सभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में प्रदेशभर से सैकड़ों सेनानियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। बरसते पानी के बावजूद उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि यह आंदोलन छत्तीसगढ़िया अस्मिता और आम जनता के जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। सभा के दौरान जिला अध्यक्ष योगेश साहू (JCP) ने कहा, “छत्तीसगढ़ की असली ताकत आम जनता है, लेकिन आंदोलन हम कर रहे हैं और उसका लाभ बाहरी लोग उठा रहे हैं।” वहीं क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि “सरकार जमीनी काम छोड़, केवल पोस्टरबाजी में लगी है।”सभा के दौरान जनता ने तीखे सवाल उठाए – मोजो मशरूम और उमा श्री राइस मिल पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या ये कंपनियां राजनैतिक संरक्षण में फल-फूल रही हैं? क्या प्रशासन अब उद्योगपतियों की कठपुतली बन गया है? सभा के बाद भीड़ ने तहसील और थाना तक पैदल मार्च किया और वहां ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिन के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रशासन और जनता के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली, हालांकि प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।सभा में शामिल ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो चक्काजाम, धरना और विधानसभा घेराव जैसे बड़े कदम उठाए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना था कि अब छत्तीसगढ़ केवल संसाधनों की लूट का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए लड़ाई का मैदान बनेगा। जबर गोहार सभा ने यह साफ कर दिया कि जनता अब चुप नहीं बैठेगी और न्याय के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button