क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मजदूर के परिजनों को दिलवाया 25 लाख रुपये मुवावजा राशि,देखे वीडियो

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के आंदोलन के बाद फेक्ट्री प्रबंधन ने 25 लाख रुपये का मुवावजा मृतक मजदूर के परिजनों को दिया

BREAKING :  रावाँभाठा स्थित महामाया इंस्ट्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड फेक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान हेमंत विश्वकर्मा की करेंट लगने से मृत्यु हो गई । मजदूर की लास 24 घंटे तक लोहे के बड़े गर्डर में फसा रहा । मृतक हेमंत विश्वकर्मा की एक छोटी तीन साल की बेटी है पत्नी पहले ही चल बसी है । तीन साल की छोटी बच्ची के सर से माता पिता दोनों का साया छीन जाने के बाद भी कंपनी प्रबंधन केवल 5 लाख रुपये मुवावजा राशि दे रहा था ।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मोर्चा सम्हाला और ल

गातार दो दिन चले आंदोलन के बाद 25 लाख रुपये मुवावजा दिलवाया । क्रान्ति सेना मृतक के लास का अंतिम संस्कार मुवावजा मिलने तक नहीं करने देना चाहती थी । फेक्ट्री गेट के सामने सैकड़ों की संख्या में क्रान्ति सेना के सेनानी जबरदस्त आंदोलन कर रहे थे लेकिन भारी पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर दिया ।

दूसरे दिन भी रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण के संगठन सेनानी की भीड़ इकट्ठा हो गई तब क्रान्ति सेना के बढ़ते आंदोलन को देखकर प्रशासन में मुवावजा राशि बढ़ाकर एक 25 लाख रुपये करवाया ।

आंदोलन के अगुवाई शिवेंद्र वर्मा छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button