धार्मिकरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव का सफल आयोजन, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल…

news82express

रायपुर। जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा आयोजित भव्य हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का अद्भुत माहौल बनाया।संस्था की अध्यक्ष जेसी सुलभा पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड, भव्य महाआरती, भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।यह संपूर्ण आयोजन पंडित प्रेम प्रकाश दुबे (मुंबई) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की।इस पावन अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से महंत रामसुंदर दास जी महाराज , राजेश अग्रवाल (Director, Senate Board JCI India), लक्ष्मी वर्मा, वर्निका शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, इंदु भावनंद महाराज एवं संजय श्रीवास्तव शामिल रहे।कार्यक्रम में संतोष दुबे, दीपक श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, प्रमीत शर्मा, बबीता अग्रवाल एवं नवीन चतुर्वेदी की भी विशेष उपस्थिति रही।अंत में अध्यक्ष जेसी सुलभा पांडेय ने कहा कि संस्था सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button