TRENDINGक्राइमवायरल ख़बरें
Trending

MUNGELI BREAKING: होली त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए अवैध नषे कारोबारियों पर मुंगेली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी…

www.news82express.in

MUNGELI BREAKING: मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही एवं श्री नवनीत पाटिल से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 12.03.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुखाताल तरफ से देशी प्लेन शराब लेकर सारंगपुर की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना जॉनी कांत पिता सुभाष कांत कुर्रे उम्र 38 वर्ष निवासी बरमपुर थाना लालपुर, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में रखे दो नग बैग में 100 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 9000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी-28 एन-6244 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं चौकी साकेत थाना पथरिया मुखबीर से सूचना मिला कि सरगांव तरफ से देशी मशाला शराब लेकर उमरिया की ओर मोटर सायकल में परिवहन करते जा रहे है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम उमरिया पास घेराबंदी कर उक्त मो.सा. चालक को रोकवाकर पूछताछ एवं चेक किये जो अपना धर्मेन्द्र बंजारे पिता मोहन बंजारे उम्र 41 वर्ष निवासी उमरिया चौकी साकेत, थाना पथरिया, जिला मुंगेली बताये जिसके कब्जे में प्लास्टिक बोरी में रखे 93 पाव देशी मशाला शराब कीमती 10230 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना सीजी-28 एन-7974 कीमती 60000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया उक्त दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

थाना लालपुर एवं चौकी साकेत थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल कीमती 1,20,000 रूपये एवं देशी प्लेन मदिरा तथा देशी मशाला शराब कुल 193 पाव, कीमती 19,230 रूपये जुमला कीमती 1,39,230 रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरी. लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि. उमेंद दास गोयल चौकी प्रभारी साकेत एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button