EXCLUSIVE : राजधानी रायपुर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाइयों की अव्यवस्था से मरीज परेशान…
News82express.in

BREAKING : रायपुर। राजधानी के प्रसिद्ध आयुर्वेदिक कॉलेज में इन दिनों मरीजों को दवाइयाँ लेने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद लोगों को समय पर दवा नहीं मिल पा रही है।
मरीजों का कहना है कि कॉलेज परिसर में दवा वितरण के लिए कुल पाँच खिड़कियाँ बनाई गई हैं, लेकिन प्रतिदिन केवल तीन खिड़कियाँ ही खोली जाती हैं। ऐसे में लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
दवा वितरण का निर्धारित समय सुबह 8 बजे का है, लेकिन स्टाफ के 10 बजे के बाद पहुँचने से मरीजों को समस्या झेलनी पड़ती है। लोग सुबह 8 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं, परंतु वितरण शुरू होने में देरी होने से उनका कीमती समय बर्बाद होता है।
मरीजों ने सवाल उठाया है कि क्या उनका समय व्यर्थ है? जब सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा की व्यवस्था की है, तो स्टाफ की लापरवाही से लोगों को परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है?
स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग और कॉलेज प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर दवा मिल सके और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बना रहे।
समय-सूची :

