
BREAKING : रायपुर ।छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर दो महत्वपूर्ण मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने दोनों मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें :
• NOC के लिए संपत्ति गिरवी रखने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग — प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उच्च शिक्षा हेतु अनुमति (NOC) प्राप्त करने के लिए चिकित्सकों को संपत्ति गिरवी रखने की वर्तमान प्रक्रिया अत्यधिक जटिल और अव्यवहारिक है। इसे शिथिल या समाप्त किया जाना चाहिए ताकि चिकित्सक बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
• स्वास्थ्य संस्थानों में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव — CGDF ने सुझाव दिया कि 1 नवंबर को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। इसके साथ ही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो, जिससे संस्थानों में सांस्कृतिक और सकारात्मक माहौल बने।
मंत्री श्री जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की भावनाओं की सराहना करते हुए दोनों मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।
