BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फिर एक बार पुरानी रंजिश के चलते हत्या की कोशिश की गई | रायपुर के मोती नगर निवासी अयान परवेज की संपत्ति को अपने नाम करने की पुरानी रंजिश के चलते उसकी पत्नी मिताली साहू ऊर्फ फातिमा परवेज एवं पिता सेवक राम साहू ने एक युवक के माध्यम से अयान परवेज पर 1 फरवरी को रात्रि 11:00 बजे लगभग चाकू से हमला करवाया एवं जान से मारने की कोशिश की, जिसमें धक्का मुक्की के दौरान अयान के हाथ एवम पसलियों पर गंभीर चोट आई और उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया | यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है | रायपुर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है | एवं मिताली साहू और उसके पिता सेवक राम साहू फरार है | पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अयान को जान से मारने के लिए मिताली और उसके पिता ने उसे 5 लाख रुपए देने का लालच दिया था |
Related Articles
Check Also
Close



