TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़रायपुरवायरल ख़बरें
Trending

BIG BREAKING :डी.डी नगर में दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार…

थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में पुरानी विवाद को लेकर एक-दूसरे पर किये थे जानलेवा हमला

BREAKING NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो गुटों के बीच हुए पुराने विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। वासुदेव अस्पताल के पास रोहणीपुरम तालाब के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और आपसी रंजिश को लेकर एक-दूसरे को गालियां देते हुए हॉकी स्टिक व नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों ओर के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना डी.डी.नगर और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 गिरफ्तार आरोपी

 प्रथम पक्ष

1. शुभम मिश्रा पिता मेजेश मिश्रा, उम्र 29 वर्ष, निवासी आनंद विहार, भाठागांव थाना पुरानी बस्ती।

2. आयुष अग्रवाल पिता स्व. जयंत अग्रवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी यूनिहोम कॉलोनी, भाठागांव थाना पुरानी बस्ती।

 द्वितीय पक्ष

1. ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे पिता राजीव दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीलाल नगर, थाना सरस्वती नगर।

2. आकाश उर्फ ऋषभ ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर, उम्र 26 वर्ष, निवासी भीम नगर, सुंदर नगर थाना डी.डी. नगर।

3. वैभव सिंह रंगी उर्फ हैप्पी रंगी पिता जितेन्द्र रंगी, उम्र 25 वर्ष, निवासी व्हीआईपी चौक, सुंदर नगर।

 पुलिस का खुलासा

पुलिस ने बताया कि आरोपी ओम दुबे उर्फ प्रथम दुबे थाना डी.डी. नगर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपी शुभम मिश्रा, आयुष अग्रवाल, आकाश ठाकुर और वैभव रंगी भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button