छत्तीसगढ़राजनीतिवायरल ख़बरें
Trending

बचरा पोड़ी में अभाविप ने निकाली भव्य 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा…

news82express

कोरिया ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कोरिया इकाई बैकुंठपुर द्वारा संपर्क स्थान बचरा पोड़ी में 500 फीट अमर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर अभाविप जिला संयोजक बलबीर पुषाम ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है। उन्होंने कहा, “न कोई भेद, न कोई दूरी, बस एक पहचान—हम भारतीय हैं।” कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजय जायसवाल, जिला संयोजक बलबीर पुषाम एवं नगर मंत्री आयुषी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला विस्तारक अशोक यादव, सह मंत्री सिद्धार्थ, विशाल कुमार, दुष्यंत, माही, पंकज साहू, राहुल, भरत एवं दीपन मानिकपुरी सहित अभाविप के कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button