TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

मैग्नेटो मॉल पार्किंग विवाद ने बढ़ाया तनाव, आरोपी रोहन की जमानत का साहू समाज ने किया विरोध….

news82express

रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में हुई एक घटना ने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी रोहन एक स्थानीय व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में देखा गया कि आरोपी कथित रूप से एक छत्तीसगढ़ी व्यक्ति को अपमानजनक शब्द कह रहा है। विरोध करने पर उसने अपनी कार से हॉकी स्टिक निकालकर सामने वाले को डराने-धमकाने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद पीड़ित, जो साहू समाज से जुड़ा है, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को दोषी पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। जेल भेजे जाने के बाद आरोपी की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, लेकिन अदालत ने फिलहाल उसे राहत नहीं दी है।

इसी मुद्दे को लेकर साहू समाज ने अब खुलकर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो समाज के लोगों और शिकायतकर्ता की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उनका आरोप है कि आरोपी का व्यवहार आक्रामक रहा है और बाहर आने पर वह दोबारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकता है।

समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन और न्यायालय से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत न दी जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
                                                                   साहू समाज के लोगो ने जारी किया वीडियो :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button