TRENDINGक्राइमछत्तीसगढ़वायरल ख़बरें
Trending
CG BREAKING : अमित शाह के बस्तर दौरे से पूर्व 103 नक्सली समर्थकों ने किया आत्म समर्पण…
गांधी जयंती पर बड़ी सफलता

BREAKING| बीजापुर :छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को गांधी जयंती के दिन बड़ी कामयाबी मिली। बीजापुर जिले में कुल 103 नक्सलियों ने हथियार डालकर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया।आत्मसमर्पण करने वालों में 49 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 1.06 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इनमें 22 महिलाएँ भी हैं।यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में आयोजित किया गया। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई।अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से न केवल नक्सल हिंसा कमजोर होगी बल्कि जिन लोगों ने मुख्यधारा में वापसी की है, उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।



