राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending
BREAKING : कांग्रेस के पूर्व मेयर ढेबर ने शहर में विकास के नाम पर लूट मचाई थी : केदार गुप्ता
WWW.NEWS82EXPRESS.IN
BREAKING– रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारानाथ गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लुटेरे और भ्रष्टाचारी कांग्रेसी ठगेश के और वो उनके हैं। कांग्रेसियों को लेकर एक आम धारणा बन गई कि कांग्रेसी सम्मान जाय पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की रीति व नीति न जाए, वाली राह पर चलते हैं। ये कांग्रेसी चाहे कोई भी चुनाव हो, ये वेश बदलकर जनता के बीच उनके हितैषी बनकर जाते हैं। लेकिन जनता का वोट लेकर सत्ता पाते ही ये अपने लूट तंत्र में लग जाते हैं। इतना ही नहीं वे जनता को लूटने के काम में अपने भाई-भतीजा और बेटों तक को लगा देते ।इसी नक्शे-कदम पर कांग्रेस के पूर्ववर्ती रायपुर मेयर एजाज ढेबर भी पूरे पांच साल में शहर के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगते रहे हैं


