TRENDINGछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरवायरल ख़बरें
Trending

मुख्यमंत्री ने बिजली बिल हाफ योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान, जाने पूरी ख़बर…

news82express

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन में संबोधन के दौरान राज्य की बड़ी समस्या हाफ बिजली बिल योजना  में महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की। लगातार जनता से मिल रही बढ़ती शिकायतों और उनकी परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक कर इस योजना को और व्यापक बनाने का निर्णय लिया।

नई घोषणा के अनुसार—

  • 100 यूनिट तक लागू हाफ बिजली बिल योजना में संशोधन किया गया है।
  • अब 200 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को देना होगा हाफ बिजली बिल |

सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य के लाखों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी और घरेलू खर्च में बड़ी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आवश्यकता और हित को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम किया जा सके।

सरकार जल्द ही इस योजना के लागू होने की प्रक्रिया और दिशानिर्देश जारी करेगी। यह बदलाव राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी बड़ी खुशखबर मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button