
रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 9 प्रभारी जोन आयुक्त अंशुल शर्मा को जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 4 जोन आयुक्त अरूण ध्रुव को जोन 2 जोन आयुक्त, जोन 1 प्रभारी जोन आयुक्त दिव्या चंद्रवंशी को जोन 4 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 2 प्रभारी जोन आयुक्त संतोष पाण्डेय को जोन 7 प्रभारी जोन आयुक्त, जोन 7 जोन आयुक्त राकेश शर्मा को जोन 9 जोन आयुक्त, प्रभारी उपायुक्त मुख्यालय मोनेश्वर शर्मा को जोन आयुक्त जोन 10 एवं प्रभारी जोन आयुक्त जोन 10 विवेकानंद दुबे को नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर पदस्थ कर दिया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है। |




