
रायपुर ( न्यूज 82एक्सप्रेस) :सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा बागेश्वर बाबा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस वीडियो को लेकर श्रद्धालुओं और शिष्यों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर में बागेश्वर शिष्य मंडल के सदस्यों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा जानबूझकर बागेश्वर धाम की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जो अस्वीकार्य है।
शिष्यों ने इस पूरे प्रकरण को लेकर रायपुर के गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए FIR भी दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।FIR दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से कुशाग्र सोलंकी, कुलदीप शर्मा, योगेश शर्मा, नवीन लेहरी, संजय यादव, विवेक छत्री, मुकेश श्रीवाश, नरेंद्र शर्मा, विजेता वर्मा, शारिता द्विवेदी, सरोज चौधरी, टिकम सेन, रविकांत तिवारी, रवि शर्मा, शैलेन्द्र पांडे और नारायण दास गुप्ता शामिल रहे।
सक्श द्वारा वायरल की गयी वीडियो
शिष्यों द्वारा कराई गयी FIR


