रायपुर में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन, देखे वीडियो…
News82express

रायपुर (न्यूज82एक्सप्रेस) : विश्व हिंदू परिषद रायपुर विभाग सह मंत्री बंटी कटरे ने कहा 31 जुलाई को संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे सनातन धर्म, पूज्य साधु-संतों और संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान और अनादर करार दिया है।
बंटी कटरे ने कहा कि कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के अन्य सांसदों द्वारा संत वेश में किया गया प्रदर्शन एक बेहद निम्नस्तरीय कृत्य है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रावण ने छल-कपट के लिए संत का छद्म वेश धारण किया था, उसी प्रकार ये नेता धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग कर हिंदू आस्था पर चोट करने का प्रयास कर रहे हैं।
आज इन विषयों को लेकर विश्व हिंदू परिषद रायपुर जिला द्वारा आजाद चौक पर सद्बुद्धि हवन कार्यक्रम किया गया
इस कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण मठ के महंत वेद प्रकाश जी,मोहन महाराज जी महानगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा जी, विभाग सह मंत्री बंटी कटरे,महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा जी, महानगर मंत्री देवेंद्र वर्मा सह मंत्री किशोर पटले, कातन पिल्ली, रवि देवांगन, रामकुमार साहू, बंटी महाराज, गोलू कटरे, गोपाल भिसे, योगेश त्रिपाठी, सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाज उपस्थित रहे ।



