बागेश्वर बाबा के जन्मोत्सव पर रायपुर में भव्य भंडारा…
news82express

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित काली माता मंदिर परिसर में उनके शिष्य एवं श्रद्धालु कुशाग्र सोलंकी के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भंडारे के साथ-साथ जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन वितरित किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काली माता मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कुशाग्र सोलंकी के साथ रिद्धि सोलंकी, हर्षय सोलंकी, चिन्मय सोलंकी, राज सोलंकी, अर्जुन प्रजापति, जितेंद्र, मनोज पंजवानी, सुरेश सुखीजा, योगेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेश गढ़िया एवं राजेश गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।



