EXCLUSIVE : News82Express की एक खबर ने बदली व्यवस्था: रायपुर एयरपोर्ट की 1 साल पुरानी पार्किंग शुल्क चार्ट लापरवाही 7 दिन में दुरुस्त

BIG BREAKING : रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों की लगातार बढ़ती शिकायतों और असमंजस के बीच News82Express की टीम ने जब कुछ हफ्ते पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, तो उसका असर जल्द ही दिखाई देने लगा।खबर प्रकाशित होने के महज एक हफ्ते के भीतर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने संज्ञान लेते हुए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पार्किंग शुल्क चार्ट को अपडेट कर दिया है जो कि बीते एक साल से पुराना और भ्रामक पड़ा था।
गौरतलब है कि अगस्त 2024 में एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा पार्किंग शुल्क में बदलाव किया गया था। पहले जहाँ 30 मिनट तक के लिए शुल्क 20 रुपये था, वहीं संशोधित दर 30 रुपये कर दी गई थी। लेकिन एक साल तक यह बदलाव वेबसाइट पर दर्शाया ही नहीं गया, जिससे यात्रियों और पार्किंग ठेकेदारों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी।
News82Express की रिपोर्ट में यह तथ्य उजागर किया गया था कि यह लापरवाही न केवल सूचना के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों के साथ एक तरह की भ्रामकता और असुविधा भी पैदा करती है।
खबर के प्रकाशन के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया और नई दरों को वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से अपडेट कर दिया गया है। अब यात्री आसानी से ऑनलाइन जाकर वर्तमान पार्किंग शुल्क की जानकारी ले सकते हैं, जिससे पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है और ठेकेदारों व यात्रियों दोनों को राहत मिली है।
प्रकाशित ख़बर

पुरानी दरे जो अपडेट होने के बाद भी वेबसाइट में 1 साल तक अपडेट नहीं किया गया |

नई दरे जो ख़बर के बाद अपडेट की गयी




