EducationHEALTHTRENDINGछत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CG NEWS : हरियर पाठशाला अभियान: गनौद स्कूल में 300 पौधों का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल – NEWS82EXPRESS

विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने और छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाने की दिशा में एक सार्थक कदम।

BREAKING: जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में चलाए जा रहे “हरियर पाठशाला” अभियान के तहत आज आरंग ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गनौद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम, आम और जामुन के कुल 300 पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समिति के सदस्यों, संस्था प्रमुख, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की नियमित देखभाल का भी जिम्मा उठाया।

यह पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले भर में चलाई जा रही है। “हरियर पाठशाला” का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में हरियाली लाकर विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनाना है।

यह अभियान न केवल शैक्षणिक परिसरों को हरा-भरा बना रहा है, बल्कि भावी पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button